Mon. Apr 29th, 2024

सउदी अरब के क्राउन प्रिंस जल्द बन सकते हैं सुल्तान

Share this News
  • रियाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान अगले तीन महीने तक अपने पिता की जगह सऊदी अरब के बादशाह बन सकते हैं। उन्हें सिंहासन तक पहुंचाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उसके यहूदी दामाद जारेड कुशेर की एक बड़ी भूमिका है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। अरबी चैनलअल आलम के अनुसार, सऊदी अरब के एक सक्रिय राजनीतिक सदस्य ने सोशल मीडिय ट्विटर पर इस आशय की घोषणा की है। इससे पहले सऊदी अरब के राजकुमार खालिद बिन फरहान ने भी घोषणा की थी कि अमेरिका और इजरायल ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के सिंहासन तक पहुंचने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की हैं। इनमें इजरायल के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना और उसकी सुरक्षा शामिल है। अरब स्रोतों के अनुसार, फारस की खाड़ी के अरब देशों के राजा अमेरिकी समर्थन से बने हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस संबंध में स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर अमेरिका का समर्थन हासिल ना हो तो अरब के राजा दो घंटे तक भी सत्ता में बने नहीं रह सकते हैं।