Sat. Apr 27th, 2024

बाहर से आने वालो पर पैनी नजर

Share this News

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर पदाधिकारीयो,जनप्रतिनिधियो ने किया जागरूकता का एलान।

हर तरह की स्थिति से लड़ने को मुस्तैद।

दिया अपना सन्देश।सतर्कता ही सुरक्षा का इलाज।

बाहर से आने वालो पर पैनी नजर।

नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट

बनियापुर (सारण) कोरोना वायरस का बढ़ते प्रकोप पर प्रखड क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन सहित सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में आम जनता को इस महामारी में कही परिशानी न हो इसके लिए तन मन धन से लग गए है।जिसके लिए लॉक डाउन से गरीब मजदूरो के लिए हर सम्भव मदद का एलान कर दिया है।वही कई प्रतिनिधियों द्वारा सब्जी आनाज का भी वितरण किया जा रहा है।बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया है कि इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए प्रखड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।प्रखड में गरीब मजदूरो को खाद्यान की भरपूर व्यवस्था कर दी गयी है”

वही चयनित स्थलो पर आइसोलेशन और क्वारेटाइन की व्यवस्था की गयी है वही बाहर से आनेवालों पर पैनी नजर बनी हुई है हर तरह की स्थित से लड़ने को मुस्तैद है।लॉक डाउन का अनुपालन सीओ स्वामी नाथ राम थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहाजितपुर थानाध्यक्ष संजय प्रसाद के द्वारा के द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में निर्देश के आलोक में कराया जा रहा है।वही जद यू राज्य परिसद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने सोसल डिस्टेंसिंग अपनाने के साथ क्षेत्र के लोगो से घरो में रहने का अनुरोध किया है।जद यू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य कामेश्वर सिंह ने इस आपदा की घरी में सयमित होकर जनता को घरो में रहकर कर लॉक डाउन रहने के साथ हर संभव मदद की अपील करते कांटैक्ट जारी किया है। भाजपा नेता शशिभूषण सिंह ने क्षेत्र के सभी जनता जनार्दन से इस प्रलयंकारी आपदा से डरे नही लड़ने की अपील की है अपने स्तर से हर संभव मदद करने की बात कही।जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम ने जिले के सभी पदाधिकारियो आम नागरिको को लाक डाउन के अनुपालन करने और कराने जैसे कार्य की सराहना किया है

वही मुख्यमन्त्री नितीश कुमार द्वारा इस आपदा में बिहार की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम की सराहना की है।जिला पार्षद गीतू सिंह जिलापार्षद ओमप्रकाश गिरी लोगो को जागरूक किया ।वही प्रखंड के मुखिया संघ के सभी सदस्यो ने अपने एक वर्ष का वेतन प्रति मुखीया 30 हजार रुपया मुख्यमन्त्री आपदा कोष में देने की घोषणा कर दिया है।