अमित शाह का दो दिवसीय असम दौरा, बूथ अध्यक्षों की विशाल सभा को करेंगे संबोधित

Share this News

असम/गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम प्रदेश के सौजन्य से शनिवार को गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय खेल मैदान में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर शनिवार की दोपहर 11 बजे गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। वह इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश के 25859 बूथ अध्यक्ष, 303 मंडल अध्यक्ष और 38 पार्टी के सांगठनिक जिला अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।