Fri. May 17th, 2024

असम में एनआरसी की अंतिम मसौदा सूची प्रकाशित, 40 लाख लोगों के नाम छूटे

Share this News

गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। असम में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) की अंतिम मसौदा सूची जारी कर दी गई है| सुबह ठीक 10 बजे महापंजीयक डॉ शैलेष कुमार ने एनआरसी की अंतिम मसौदा सूची जारी करते हुए बताया है कि राज्य में कुल 2 करोड़ 89 लाख 83 हजार 677 लोगों का डाटा सही पाया गया है, जिनको एनआरसी में शामिल कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कुल 3 करोड़ 29 लाख 91 हजार 384 लोगों ने आवेदन किया था। इस प्रकार करीब 40 लाख लीगों का नाम इस सूची में नहीं है| सूची जारी होते ही राज्य में अशांति की आशंका हो गई है| हालांकि राज्य प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं|