Mon. Apr 29th, 2024

कवर्धा में कांग्रेस के अकबर ने बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड

Share this News

कवर्धा, 12 दिसम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की 68 सीटों पर कांग्रेस ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज किया है। कांग्रेस की लहर में मोहम्मद अकबर ने जीत के सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। कवर्धा विधानसभा में अकबर ने अशोक साहू को रिकार्ड 59,038 वोटों से करारी शिकस्त दिया है। प्रदेश में सभी 90 विधानसभा सीटों पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है|इससे पहले इतनी बड़ी जीत प्रदेश में किसी को नहीं मिली है।
बता दें कि इस चुनाव से पहले सबसे ज़्यादा जीत का रिकार्ड अजीत जोगी के नाम दर्ज था, लेकिन उनके रिकार्ड को इस चुनाव में 4 उम्मीदवारों ने धराशाई कर दिया। सबसे ज्यादा जीत का रिकार्ड अमितेश शुक्ल ने इस बार की चुनाव में ही बनाया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही अकबर ने उनके रिकार्ड को तोड़ दिया। दूसरे नंबर पर राजीम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अमितेष शुक्ल ने भाजपा के संतोष उपाध्याय को 58132 वोटों से पराजित किया। तीसरे नंबर पर गुंडरदेही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्य़ाशी कंवर सिंह निषाद ने भाजपा के दीपक ताराचंद साहू को 55 हजार 396 मतों से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि भूपेश बघेल ने अंतिम समय में कुंवर सिंह निषाद को गुंडरदेही विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में उतारा था। किसी ने भरोसा नहीं किया था कि वह इस सीट से जीत दिलाएंगे, लेकिन अंतिम समय पर किए गए फैसले पर भूपेश के कुंवर सिंह ने बंपर जीत दिलाई है। भूपेश बघेल ने कुंवर का उसके विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार भी किया था।