कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 12 ट्रेनें

Share this News

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण बुधवार को 12 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ 5 घंटे और रेलगाड़ी संख्या 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी -आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, 12801 रीवा-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12615 चेन्नई- नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार रेल गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस, 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 15601 सिलचर-नई दिल्ली सप्तक्रांति एक्सप्रेस और 12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।
इसके अलावा 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और 22417 वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस 2:30 घंटे की देरी से चल रही हैं।