Thu. May 16th, 2024

कोहरे के कारण देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 24 ट्रेनें

Share this News

नई दिल्ली, 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण मंगलवार को 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से जबकि रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 4:30 घंटे, रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और रेलगाड़ी संख्या 12569 मडुवाडीह-आनंद विहार गरीब रथ 4 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 13483 मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस और रेलगाड़ी 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन 3:30 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो, रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला, रेलगाड़ी रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12581 मडुवाडीह-नई दिल्ली, रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे जबकि रेलगाड़ी संख्या 12716 हुजूर साहेब- नांदेड अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा रेल गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, रेलगाड़ी संख्या 12259 सियालदह-नई दिल्ली दुरंतो, रेलगाड़ी संख्या 14257 वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ, रेलगाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति और रेलगाड़ी संख्या 273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।