नॉर्वे के साथ मिलकर हम सामुद्रिक अर्थव्यवस्था को विकसित करेंगे: पीएम मोदी

Share this News

नई दिल्ली, 08 जनवरी (हि.स.)। नॉर्वे ने विषम परिस्थितियों और कटे-फटे समुद्र तट होने के बावजूद जिस तरह अपनी तटीय सामुद्रिक अर्थव्यवस्था को विकसित किया है, वो अनुकरणीय है। अब भारत, नॉर्वे के साथ मिलकर अपनी सामुद्रिक अर्थव्यवस्था को विकसित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित समारोह में नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-नॉर्वे के साथ जुड़ा हुआ विषय महासागर अर्थव्यवस्था का है। भारत के विकास और समृद्धि के लिए यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत की लगभग 15 प्रतिशत जनसंख्या तटीय जिलों में रहती है। उनका जीवन एक प्रकार से सीधे तौर पर महासागर अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। यदि अप्रत्यक्ष रूप को देखें तो भारत के तटीय राज्यों की जनसंख्या 500 मिलियन से बहुत अधिक है। महासागर अर्थव्यवस्था के विषय पर भारत की महारत का अंदाज़ आप इस बात से लगा सकते हैं कि भारत के निर्यात में 70 फीसदी हिस्सा सामूहिक कृषि उद्योग का है। इसलिए मुझे प्रसन्नता है कि आज हमने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहयोग का एक नया आयाम हमारे संबंधों में जोड़ा है। हमारा द्विपक्षीय महासागर संवाद इस क्षेत्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में हमारे सहयोग को दिशा देगा। नॉर्वे सरकार के सतत विकास लक्ष्य भारत के विकास लक्ष्यों से भी पूरी तरह मेल रखते हैं। यह हमारे लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि दोनों देश मिलकर ‘भारत-भारत पार्टनरशिप इनिशियल’ द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के विषय पर सफल सहयोग कर रहे हैं।
भारत-नॉर्वे के बीच वाणिज्यिक संबंधों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे के संबंधों में व्यापार और निवेश का महत्वपूर्ण महत्व है। नॉर्वे सरकार के सरकारी पेंशन फंड ने भारत में लगभग 12 बिलियन डॉलर का पोर्टफ़ोलियो निवेश किया है। नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग के साथ नॉर्वे की 100 से भी अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भारत आए हैं। सोमवार को भारत-नॉर्वे व्यापार शिखर सम्मेलन में उनकी भारत के व्यापारिक नेताओं के साथ उपयोगी बातचीत भी हुई है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में पोर्टफ़ोलियो निवेश और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, दोनों ही क्षेत्र की नॉर्वेनियन कंपनियों को भारत की अपार संभावनाओं से लाभ मिलेगा। विशेष रूप से ‘सागरमाला’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में जहाज निर्माण, बंदरगाहों और बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास में पर्यटन की कंपनियों के लिए बहुत अवसर बन रहे हैं।
नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका राजकीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहमान प्रधानमंत्री की अगवानी की। सेना के तीनों अंगों की टुकड़ियों ने मेहमान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम के बाद एर्ना सोलबर्ग राजघाट गईं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद उनकी विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात हुई। दिल्ली में आयोजित नीतिगत रायसीना डॉयलॉग में हिस्सा लेंने के बाद बुधवार को वह नॉर्वे लौट जाएंगी।