पहली बार राज्यसभा में भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस का वर्चस्व खत्म

Share this News

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 7 राज्यों में राज्यसभा की बची हुई 25 सीटों में से 12 सीटें जीतने के बाद संसद के ऊपरी सदन में वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब राज्यसभा में भाजपा के 69 सदस्य और कांग्रेस के 50 सदस्य हो गए हैं। इस बार 58 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक 28 सीटें मिली हैं। हालांकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अभी भी दूर है।