हापुड़ में बनी फिल्म को मिला आस्कर, गांव-गांव में बांटी जा रही मिठाइयां

Share this News

-पीरियड एंड ऑफ सैंटेंस फिल्म को मिला जीती आस्कर अवार्ड
हापुड़, 25 फरवरी (हि.स.)(अपडेट)। भारत में मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं पर आधारित फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ ने अमेरिका में 91वें एकेडमी पुरस्कार समारोह में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट की श्रेणी में आस्कर पुरस्कार हासिल किया है। हापुड़ की महिलाओं पर बनी शॉर्ट फिल्म को आस्कर अवार्ड मिलने से जनपद में खुशी का माहौल है। इस फिल्म में हापुड़ के गांव काठीखेड़ा की दो महिलाओिनय किया है। जिले के गांवों में मिठाइयां बांटी जा रही है और महिलाओं में खासा खुशी का माहौल है।
गांव काठीखेड़ा निवासी सुमन एक्शन इंडिया के नाम से स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) चलाती है, जो कि सेनेट्री पैड का निर्माण करती है। इसमें महिलाएं ही काम करती हैं। महिलाओं के इस विषय को लेकर भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने फिल्म बनाई। फिल्म में उन महिलाओं की कहानी है, जो मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़िवादिता के खिलाफ
आवाज बुलंद करती हैं।

गांव काठीखेड़ा में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बनाई गई फिल्म ‘पीरियड ऑफ दा सैंटेंस’ को आस्कर अवॉर्ड के लिए चयिनत करने के बाद सुमन और स्नेहा को अमेरिका में अवार्ड के लिए बुलाया गया। जिसके बाद सोमवार को अवॉर्ड दिया गया और अवार्ड की सूचना जैसे ही गांव काठीखेड़ा में मिली वैसे ही काठीखेड़ा और हापुड़ के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि स्नेहा और सुमन ने हापुड़ के साथ भारत का नाम रोशन किया है। इसी प्रकार से हापुड़ नई ऊंचाइयों की इबारत लिखेगा।

काठीखेड़ा में मध्यम वर्गीय परिवार की स्नेहा पढ़ लिखकर यूपी पुलिस में जाने की तैयारी कर रही हैं। गांव की ही एक सुमन गृहणी हैं। कुछ साल पहले एक एक्शन इंडिया कंपनी ने महिलाओं के मासिक धर्म में इस्तेमाल होने वाले सैनेट्री पैड बनाने का काम शुरू किया। स्नेहा को इसके लिए संपर्क किया गया और उसे मासिक धर्म के बारे में पूछा गया तो वह शरमा गई।
पिता ने बढ़ाई हिम्मत
स्नेहा कहा वे जानती हैं लेकिन इस बारे कुछ बोल नहीं सकती। घर जाकर उसने इस पर विचार किया और फिर फैसला किया कि वह संस्था के साथ काम करेंगी। उसने हिम्मत दिखाकर परिवार के लोगों के सामने यह बात रखी। पिता ने उसकी हिम्मत बढ़ाई । मां हिचक रही थी। स्नेह ने मां उर्मिला को समझाया कि जो पैसे मिलेंगे उससे वह कोचिंग का खर्चा निकाल लेगी। रिश्ते की भाभी सुमन एक्शन इंडिया संस्था के लिए काम करती थीं।
फिल्म में काम करने के लिए माता-पिता को मनाना पड़ा
संस्था गांव में पैड बनाने की मशीन लगाने वाली थी। इसके बाद स्नेह ने न केवल खुद काम करना शुरू किया बल्कि अपनी चार सहेलियों को उस काम में लगा लिया। इसके बाद संस्था की हापुड़ कॉर्डिनेटर शबाना के साथ कुछ विदेशी आ गए। उन्होंने बताया कि महिलाओं के मासिक धर्म को लेकर फिल्म बनानी है। स्नेह ने साहस जुटाया और फिल्म काम करने के लिए माता-पिता को मना लिया। गांव में फिल्म पीरियड एंड ऑफ सैंटेस की शूटिंग कर विदेशी वापस लौट गए। करीब एक साल बाद पता चला कि फिल्म आस्कर के लिए नामित हुई है।

अमेरिका से दो मार्च को लौटेंगी सुमन व स्नेहा
सुमन के भाई सुमित वर्मा ने बताया कि सुमन व स्नेहा को अमेरिका बुलाया गया था। 22 फरवरी को वह अमेरिका चली गई थी। सुमित ने बताया कि सुमन कक्षा 12 तक पढ़ी है। स्नेहा भी इंटरमीडिएट कर चुकी है। सुमन ने महिलाओं के लिए एनजीओ बनाई और काम करना शुरू किया, इसका स्नेहा पूरा साथ दिया। इसके बाद गांव लोगों व महिलाओं ने इस कार्य में सहयोग दिया। इस सामाजिक कार्य के कारण यह फिल्म बनाई गई। सुमित ने बताया कि सुमन व स्नेहा 2 मार्च को अमेरिका से भारत लौटेगी। उनके लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।