वर्ल्ड मोस्ट एडमायरेबल पीपुल-2018’ में नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन हुए शामिल

Share this News

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (हि.स.)। अन्तराष्ट्रीय कंपनी यूगोव द्वारा ‘वर्ल्ड मोस्ट एडमायरेबल पीपुल-2018’ जारी की गई सूची में पांच भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं। जारी सूची में पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन हैं। महिलाओं में एश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के नाम शामिल हैं। यह सूची 35 देशों में किए गए एक सर्वे के अधार पर तैयार किया गया है। इस सर्वे में लगभग 35 हजार लोगों से पूछा गया जिसे साल 2018 में खूब पसंद किया गया। जिसके अधार पर पुरुषों में आठवें स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नौवें स्थान पर अमिताभ बच्चन हैं।…