Mon. Apr 29th, 2024

किसान बिल किसानों के हक में है—सिग्रीवाल

Share this News

किसान बिल किसानों के हक में है—सिग्रीवाल

धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट मशरक 

बनीयापुर (सारण) बनियापुर प्रखंड के धवरी पंचायत के धवरी मठिया बाजार स्थित धवरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया पति दिलीप राय आयोजन समिति के अध्यक्ष के सहमति से किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन धवरी बाजार पर किया गया जिसमे मुख्य अतिथि महाराजगंज के माननीय सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल के अगुआई में कार्यक्रम आयोजित की गई श्री सिग्रीवाल ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत साढ़े बारह करोड़ रुपये किसान के खाता में गया है मशरक भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते कही,उन्होंने कहा कि सरकार देश के किसानों की हितैषी है, वही मशरक प्रखंड बहरौली पंचायत के मुखिया अजित सिंह ने किसान बिल से कृषि के क्षेत्र में गुणात्मक विकास होने की बात कही साथ ही किसानों के आय में भी वृद्धि होने की भी बात कही ,देश मे विपक्ष के द्वारा किसानों को बरगलाया जा रहा है,भ्रम फैलाकर विपक्ष किसानों को आंदोलित कर रहा है ,जिंससे नित्य करोडो का राष्ट्र का नुकसान हो रहा


है। साथ ही मशरक भाजपा के बरिस्ट नेता उपेन्द्र सिंह ने किसानों के हित मे बोले कि किसान अपना रुपया पैसा लगाकर खेती करता है और किसानों के फसल लीलगाय जंगली सुअर के द्वारा क्षति पहुचाया जा रहा है इस पर सरकार को भी सोचनी चाहिए कि इन सभी जानवरो को सरकार के माध्यम से बन बिभाग के हवाले किया जाय। सिवान जिला के पूर्व सांसद सह भाजपा के बरिस्ट नेता कार्यक्रम में लेट से पहुंचे उनको भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया और अपने भाषण में नरेंद्र मोदी का किये गए कामो का गुण गान किया।
कार्यक्रम का आरंभ सांसद सिग्रीवाल ने फीता काटकर किया और पार्टी के
सरीखे विभूतियों भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी,तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।उसके बाद दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र गान के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे हुए नारे का भी लोगो तक पहुचाने का काम किया।जय जवान ,जय किसान,जय श्रीराम। बनियापुर के भाजप कार्यकर्ताओ ने बारी बारी से किसान बिल पर अपने बातों को रखे । वही बच्चा पांडे श्री सिग्रीवाल पर बरसे, उन्होंने कहा कि समय का कोई ख्याल नहीं है 11 बजे का समय था और 2:30 बज गया अब हमलोग जा रहे है उठ कर जाने लगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको समझा बुझाकर बैठाया । कार्यक्रम में श्री सांसद को धवरी

पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया पति दिलीप राय ने अंग वस्त्र देकर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को सम्मानित किया । मौके पर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रस्म दयाल शर्मा,जिला मंत्री बृजमोहन सिंह मशरक भाजपा के बरिस्ट नेता उपेन्द्र सिंह ,मशरक भाजपा दक्षणि के प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,किसान मोर्चा के अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटु जी, मशरक बहरौली पंचायत के बुद्धिजीवी कर्मठ योग्य मुखिया अजित सिंह ,मशरक गंगौली पंचायत के पूर्व मुखिया मुसाफिर सिंह, मशरक खाद बीज दुकानदार के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा ,बनियापुर धवरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय , बनियापुर भाजपा के प्रखंड सचिव अजित सिंह, रामाशंकर मिश्र, शांडिल्य ब्रजेश मिश्र ,कृष्णा तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।