Mon. Apr 29th, 2024

प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे फिर करेंगे राष्ट्र को संबोधित, होगी बड़ी घोषणा

Share this News

 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करेंगे

नई दिल्ली।देश में फैल रहे कोरोना विषाणु को लेकर PM NARENDRA MODI मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे।PM MODI JI ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है–वैश्विक महामारी कोरोना विषाणु के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा।आज 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

इधर देश में कोरोना विषाणु संक्रमितों की संख्या 512 हो गई,जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 मामलों की पुष्टि हुई,जबकि दूसरे नंबर पर केरल(95) है,वहीं मंगलवार को मणिपुर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया।23 वर्षीया संक्रमित लड़की हाल ही में ब्रिटेन से लौटी थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है।प्रधानमंत्री मोदी आज रात 08 बजे देश को संबोधित करेंगे।05 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है।पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है।दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन उल्लंघन करने 1012 लोगों पर केस दर्ज किए गए।इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि विदेश से लौटे लोगों की पहचान के लिए मेडिकल टीमें लोगों के घर जाकर उनकी जांच करेगी।

तीन राज्यों उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और ओडिशा ने अपने कई शहरों को लॉकडाउन किया है।देश के 577 जिले इस दायरे में आते हैं,वहीं महाराष्ट्र,पंजाब,पुडुचेरी और राजस्थान में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है।मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में सोमवार आधी रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।