Tue. May 21st, 2024

गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर पहली बार दिखी लद्दाख की झांकी -राम मंदिर के मॉडल

Share this News

गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर पहली बार दिखी लद्दाख की झांकी, राम मंदिर के मॉडल का भी प्रदर्शन

बी.बी.एन-डेस्क

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर राज्यों और विभिन्न विभागों की झांकी निकाली जा रही है। इस साल पहली बार लद्दाख की झांकी निकल रही है। वहीं, जिस समय राजपथ से उत्तर प्रदेश की झांकी गुजर रही थी तो तालियों की गरगराहट से लोगों का उत्साह साफ दिख रहा था। यूपी की झांकी में राम मंदिर के मॉडल का प्रदर्शन किया गया था।आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार लद्दाख की झांकी निकाली गई। इसके जरिए केंद्रशासित प्रदेश की कला और वास्तुकला, भाषाओं और बोलियों, रीति-रिवाजों और परिधानों, मेलों और त्योहारों, साहित्य, संगीत के अलावा संस्कृति और सांप्रदायिक सद्भाव को दर्शाया गया।गणतंत्र दिवस परेड 2021 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठनडीआरडीओ
राज पथ पर हर वर्ष की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ तीनों सेनाओं के लिए उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के विकास के अपने भरोसे को बनाये रखते हुए, डीआरडीओ एक बार फिर प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए दो महत्वपूर्ण झांकियां लेकर आया है। वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों का प्रदर्शन करते हुए, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट-एलसीए नेवी का उडान भरना और विमान वाहक पोत पर उतारना शामिल है। इसके अलावा एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के पूरे परिवार को प्रदर्शित किया गया।

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ़्ट तेजस ने भारतीय नौ सेना के विमान वाहक जहाज़ से उडान भरने और उतरने की एक बड़ी प्रौद्योगिकी क्षमता का मील का पत्थर हासिल किया है। एलसीए नौ सेना की झांकी समुद्र में नौ सैनिक जहाज़ आईएनएस विक्रमादित्य से एलसीए नौसेना के वाहक संचालन के सफल प्रदर्शन का जश्न मनाती है। एलसीए नेवी की झांकी लैंडिंग, टेकऑफ और भार उठाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन करती है। एक वाहक जहाज पर एक विमान द्वारा तीन सबसे महत्वपूर्ण संचालन की आवश्यकता होती है। वर्ष 2020 में एलसीए नेवी ने 90 मीटर लम्बे रनवे पर सफलतापूर्वक उतरने और 145 मीटर के छोटे से रनवे से उडान भरने का सफल प्रदर्शन किया। एलसीए नेवी भारत की पहली चौथी पीढ़ी से आगे का एसटीओबीएआर (स्की-जंप टेक ऑफ बट अरेस्ड रिकवरी) लड़ाकू विमान है जो किसी भी विमान वाहक जाहाज़ से संचालित होने में सक्षम है। भारतीय नौसेना के कमोडोर अभिषेक सी गावंडे झांकी का नेतृत्व कर रहे है
ऐसा रही श्रम और रोजगार मंत्रालय की झांकी
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस साल की गणतंत्र दिवस परेड के लिए एक परेड झांकी तैयार की है। यह झांकी हाल के दिनों में सरकार द्वारा लाए गए ऐतिहासिक श्रम सुधारों को चित्रित कर रही है। झांकी का विषय “मेहनत को सम्मान, अधिकार एक समान” जो “रेस्पेक्ट फॉर हार्ड वर्क एंड इक्वल राइट्स फॉर ऑल” का अनुवाद है। यह झांकी उस परिवर्तन को चित्रित करती है जो हालिया लेबर कोड के कार्यान्वयन के बाद संगठित और असंगठित श्रमिकों के जीवन में आएगा। इस डिजाइन के पीछे की सोच श्रमिकों के सर्वांगीण कल्याण और सुरक्षा है। झांकी के आगे का भाग एक बहुत ही आत्मविश्वास और सशक्त कामगार को चित्रित करती एक विशाल संरचना है, जो एक उपकरण पकड़े हुए और पथ का नेतृत्व करता दिखाई दे रहा है। उसके सिर पर एक पीले रंग की सुरक्षा टोपी सामाजिक सुरक्षा, मजदूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा को चित्रित करती है, जो कि श्रम सुधार के तहत प्रदान की गई है।