Fri. Mar 29th, 2024

भारत में टीकाकरण ही कोरोना संकट खत्म करने का एकमात्र समाधान : अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Share this News

अमेरिका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फाउसी ने कहा है कि भारत में कोरोना संकट को समाप्त करने का एकमात्र साधन टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि कोराना के खिलाफ लड़ाई में घरेलू और वैश्विक स्तर पर वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाने की जरूरत है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक है। उनके पास न केवल आंतरिक तौर पर बल्कि बाहरी तौर पर भी पर्याप्त संसाधन हैं। भारत को चीन की तरह मेकशिफ्ट फील्ड अस्पताल बनाने की जरूरत है। साथ ही ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा बहुत ही गंभीर है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और पीपीई की कमी बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने देश में संपूर्ण लॉकडाउन की बात पर बल दिया। तेजी से बढ़ रही संक्रमण की चेन को रोकना बहुत ही जरूरी है, अन्यथा इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है एक दिन में 4 लाख से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं जबकि 3000 से अधिक लोगों की एक ही दिन में मौत हो रही है। कई प्रमुख देशों ने स्थिति को देखते हुए भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है।