बुधवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 06.37, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, बुधवार, 03 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी और परिवार का माहौल भी आपके अनुकूल रहेगा। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार न मिलना हो सकता है, लेकिन आप आज शांति का अनुभव करेंगे और जश्न मना सकते हैं। क्योंकि अब आपकी जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। आप सुख-शांति के मजे लें।
वृषभ राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन अधिक व्यय होने से तनाव भी बढ़ेगा। अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका घर पूरी तरह से सुरक्षित हो। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। शारीकि और मानसिक तनाव से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जिंदगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दे, जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। व्यापार-धंधे में फायदा होगा और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि: ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लडऩे का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ रहेगा, लेकिन व्यय अधिक होगा, जिससे आप तनाव में रह सकते हैं और परिवार में अशांति उत्पन्न हो सकती है। शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कन्या राशि: आज आप नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए सलाह लेकर की आगे बढ़ेंगे, अन्यता नुकसान हो सकता है। फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
तुला राशि: व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। पुराने लम्बित काम सफल हो सकते हैं। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जम कर नाचेंगे। आजकल आपके रिश्ते सभी के साथ मधुर हैं इस कारण आपको अपनों से बहुत खुशियां मिलेंगी। इन सुनहरे पलों का आनन्द लें क्योंकि यही पल आगे जा कर आपकी मीठी यादें बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। परिजनों-मित्रों से सलाह के साथ नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आर्थिक लाभ रहेगा और सम्मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। अनावश्यक खर्च होने से परिवार में कलह हो सकता है। आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। कोई ऐसी बात ना बोलें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। आप शांत रह कर अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बना पाएंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। ग्रहों की दशाएं आपके अनुकूल होने से आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इक_े हो कर खूब मजे करेंगे, जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और यात्रा पर जाने के योग भी हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक रहेगा। आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं। परिजनों-मित्रों से सलाह लेकर काम करना ठीक रहेगा।
मीन राशि: आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे, तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।