रविवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 06.37, ऋतु – ग्रीष्म
चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी, रविवार, 31 मार्च – 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जा सकते हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नहीं होगा। अगर आप कोई नौकरी या कोई परियोजना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पारम्परिक तरीका अपनाएं। अपने विचारों और योजनाओं की अच्छे से मार्केटिंग करें, सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मिली-जुली कोशिशों से आप अपने स्वास्थ्य को अधिक गंभीरता से लेंगे और आपकी फिटनेस बहुत अच्छी रहेगी। अपने मन को सकारात्मक रखें। लोगों से मिलें, समारोह में जाएं, हो सकता है कि आपको साथी मिल जाए। जिस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपने नींव बिछाने का कार्य किया था उसका फल आज से आपको मिलने लगेगा।
वृषभ राशि :- व्यापार संबंधी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की संभावना है। आप आज शांत और दृढ रहेंगे। खूब सोच समझकर फैसले लेने से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। बौद्धिक उन्नति होगी और प्रियजनों की ओर से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी। आज का दिन कोई नया स्वस्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। खाने का विशेष ध्यान रखें और आज से नियमित रूप से एक्सरसाइज शुरू करें, जिसकी आप उपेक्षा करते आ रहे हैं। पतझड़ के बाद आपके जीवन में प्यार के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। आज आपके समान हित के लोगों या एक समान व्यवसाय करने वालो के साथ वार्तालाप होगी। आपको इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
मिथुन राशि :- अपने जैसी रुचि और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें। कुछ लोग आपको झूठी आशाएं देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है। अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें। आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहे हैं, अब आप ऐसा कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा आपको काफी उत्साही मनोवृति में रखेगी। आप स्वास्थ्य को अपनी जीवनशैली का एक अंग बना सकते हैं। आज के दिन आपने अपने साथी के साथ साझा करने के लिए योजना बनाई है लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते आज आप रोमांस और प्यार से दूर रह सकते हैं। आपकी वित्तीय जरुरतों पर अनसोची व अप्रत्याशित मांगों की वजह से दिन परेशानी में रह सकता है। कुछ पुराने कर्ज का भुगतान करना पड़ सकता है।
कर्क राशि :- पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहे हैं, लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा। इसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा। योजना बनाने के लिए कभी देर नहीं होती। योजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे। आपमें अपने करीबियों के लिए अपना जीवन अर्पण कर देने तक की भावना है। इस भावनात्मक जोश की ऊर्जा को खुद अपने शरीर के भले के लिए प्रयोग भी करके देखें क्योंकि इसे भी तो आपके प्रिय की सूची में आना चाहिए। आपके लिए वर्तमान स्थिति काफी मुश्किल भरी है लेकिन सहन करने के अलावा आपके पास कोई रास्ता नहीं है। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि :- आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे। आप जो करना चाहते हैं, उसके लिए स्वयं को समर्पित कर दें। जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा। यह समय कुछ साहसी कदम उठाने के लिए ठीक है। कोई निर्णयात्मक कदम उठायें। अवसरों का लाभ उठाने से न चूकें। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। जो लोग पहले से ही रिश्ते में हैं, वे भी अपने रिश्ते में चिंगारी का अनुभव करेंगे। व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं, पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा।
कन्या राशि :- आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे। यदि अकेले काम करेंगे तो असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं। टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नहीं करेंगी। आपको अपने पैरों पर ध्यान देना होगा। आप ऐसी नौकरी करते हैं, जिसमें पैरों का बहुत प्रयोग करना पड़ता है, तो अधिक ख्याल रखना पड़ेगा। आज अपने पार्टनर के लिए कोई विशेष योजना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। आज आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते हैं। अपने पुराने निवेश पर ब्याज मिलने से हैरान हो सकते हैं।
तुला राशि :- आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा। गृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे। इससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे। आपकी सेहत काफी अच्छी लग रही है। आज अपना मनपसंद खाना खाकर आनंद लें। यात्रा करना सुरक्षित नहीं होगा। आप आज बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा। आप में लोगों के जीवन में एक फर्क लाने एवं उनकी सहायता का भाव रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं। आपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं, फिर भी आप चिंता करते रहते हैं। इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके। इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें, आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आपके आसपास कोई आज बीमार अनुभव कर रहा है, आपको उसकी काफी देखभाल करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं को नजरंदाज करना भविष्य में महंगा साबित हो सकता है। आज आपकी किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि :- आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने होंगे। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। गंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा, लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। आज आप अपने शरीर के विकास के स्थान पर मानसिक विकास के बारे में सोचें। किसी ऐसे मनोरंजक कार्यकलाप में हिस्सा लें जिससे आपके मन को भी ताजगी का अनुभव हो। आज अपने पार्टनर से आपका सम्बन्ध बेहतर होगा। समय अपने कठिन परिश्रम के फल का आनंद लेने का समय है।
मकर राशि :- आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे, लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें। बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है, सहज बने रहें। जब तक आपको जवाब नहीं मिलेगा, अपना नजरिया दृढ ही रखें। दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा। आपको अपने किसी करीबी की अच्छी सेहत की खबर मिलेगी। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी प्रियजन की सेहत के बारे में चिंतित थे तो आज उस बारे में भी राहत की खबर मिलेगी। आज आपके साथ काफी मनोरंजक घटनाएं होंगी।
कुंभ राशि :- लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से खुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे-बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है, प्रियजनों के साथ खुश रहें। आप आज विशेष रूप से शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि आप अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव करेंगे। नए और अलग अलग कार्य करने के अवसर आज आपके रास्ते में आएंगे।
मीन राशि :- काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है, कुछ मजेदार भी नहीं हो रहा। अपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें। अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें। महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें। आपको आज रिएक्शन और एलर्जी हो सकती है। खाने पर विशेष ध्यान दें। प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें। आप इस समय कुछ निराशा अनुभव करेंगे। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा।