रामलला के मंदिर निर्माण हेतु भेजा गया कोशी नदी का जल एवं धार्मिक स्थलों का भू अंश

Share this News

रितेश हन्नी की रिपोर्ट

सहरसा – आयोध्या में मंदिर के निर्माण में सहरसा के मुख्य देव स्थल का भू अंश एवं कोशी नदी के जल को विहिप बजरंग दल के द्वारा अयोध्या भेजा गया। इसमें प्रमुख रूप से कारू ख़िरहरि, उग्रतारा स्थान, बाबाजी लक्ष्मीनाथ गोस्वामी कुटी, मटेश्वर स्थान, देवना, दिवारी विषहरा स्थान, चण्डिका स्थान, रौता महंत बाबा स्थान, भगवती स्थान आदि के परिसर से भू अंश जल एवं पवित्र कोशी नदी का जल कार्यकर्ताओं द्वारा संग्रह करके भेजा गया। ज्ञात हो कि रामलला के इस मंदिर की लड़ाई लगभग 498 वर्षों से चल रही थी, जिसमें 4 लाख से अधिक रामभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदानों का ही फल है कि आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। विहिप ने सम्पूर्ण देश से भू अंश और जल का संग्रह करके मंदिर निर्माण के लिए भेजा है जिसका प्रयोग मंदिर निर्माण में होना है। 5 अगस्त को भूमिपूजन होना है जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के द्वारा किया जायेगा और सम्पूर्ण विश्व के हिन्दू समाज के द्वारा उस दिन दीपावली मनाई जायेगी। सभी स्थलों से संग्रहित भू अंश तथा जल को कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा परिष्कृत पात्र में देकर भेजा गया। मंत्रोच्चार मंदिर के प्रधान पुजारी राजा झा ने किया।

*श्री राम सेवा संघ द्वारा 51 धार्मिक स्थलों से संग्रहित भू अंश किया गया समर्पित*

वहीं श्री राम सेवा संघ के संस्थापक रजनीश कुमार के द्वारा इसी क्रम में विभिन्न 51 धार्मिक स्थलों से संग्रहित भू अंश विहिप के विभाग मंत्री शारदाकान्त झा को समर्पित किया गया। जिसे राम मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या भेजा जाएगा।

मौके पर विहिप विभाग मंत्री शारदाकान्त झा जिला अध्यक्ष डॉ० जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री नन्हे सिंह, जिला संयोजक सुमन सांडिल, जिला उपाध्यक्ष पम्पल सिंह, जिला सह मंत्री अभिषेक सिंह, राज सिंह चम्पू, नगर मंत्री प्रणव मिश्रा, रौनक सिंह, मोनू महाकाल, आशीष टिंकू, पूर्व विधायक डॉ० आलोक रंजन, संजीव झा, श्यामचंद्र मिश्रा, मनोज झा, मुक्तेश्वर सिंह, विजय बसंत सिंह, अभिनव सिंह, विनय ठाकुर, अमित चौधरी, नवनीत सिंह, पुनीत आनंद, रतन दुबे, चिंटू कुमार, गोबिंद कुमार, सोनू कुमार, सुचेन कुमार, शम्भू राय, गौरव सिंह, आशु राज, अर्जुन सिंह, आशुतोष रंजन, सोनू सिंह, आदर्श सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।