सैकड़ों वर्ष पुराना 180 ग्राम वजन के महिला की.आकृति युक्त धातु खोदाई में मिला

Share this News

विरेश सिंह की रिपोर्ट

मांझी। मांझी के ऐतिहासिक गढ़ से महिला की आकृति युक्त धातु के सैकड़ों वर्ष पुराना 180 ग्राम वजन के एक बाजूबंद बरामद हुआ है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदीगंज निवासी गढ़ की खाली पड़ी जमीन पर एक खम्भा गाड़ने के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। तभी खंती के टकराने पर नीचे से किसी चीज में टकराने की आवाज आने लगी। उसके बाद वे आराम से कुछ दूरी लेकर उस स्थान की खुदाई शुरू की। चार फीट तक नीचे जाने पर धातु की बाजूबंद दिखाई दी। जिसे बाहर निकाला गया। पहले लगा कि वह सोने की है। जिसके बाद तीन लोग उसे प्राप्त करने के लिए आपस मे उलझ पड़े। देखते हीं देखते शोर सुन कर कुछ लोग और जुट गए। जब ध्यान से उसे परखा गया तो वह पीतल का निकला। उसके बाद लोगों की सलाह पर शत्रुघ्न साह और धर्मेन्द्र साह ने गढ़ पर मिले बाजूबंद को किया स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि बरामद धातु की जप्ती प्रकिया पूरी करने के बाद इसकी जानकारी अपने वरीय पुलिस पदाधिकारी सहित पुरातत्व विभाग को दे दी गई है।