शनिवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.40, सूर्यास्त 06.35, ऋतु – ग्रीष्म
चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी, शनिवार, 30 मार्च – 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। परिवार में अनुकूल माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मनोरंजन में दिन बीतेगा।
वृष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आत्मनिर्भरता आपको सफलता दिलाएगी। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी पैशा लोग की भी अच्छी आमदनी होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय अधिक होने से मन अशांत रहेगा और परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। आज विद्यार्थियों का मन कुछ विचलित सा रहेगा लेकिन आपको अपना ध्यान नकारात्मकता से हटा कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
कर्क राशि :- आज का आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे, तो दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। संतुलन बनाकर आपको आगे बढऩे से सफल होंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और यात्राएं भी कर सकते हैं।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इसीलिए परिजनों-मित्रों की सलाह से काम करेंगे। सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो, तो भी उनसे दूर रहें। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्य व्यय अधिक होने से मन अशांत रहेगा। कोई सरकारी काम अटका हुआ हुआ है, तो नेताओं के चक्कर में न पडक़र उच्च अधिकारियों से बात करें, सफलता मिलेगी।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। मन शांत रहेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है। इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में आपके अनुकूल माहौल रहने से प्रसन्न रहेंगे। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से मन अशांत रहेगा और परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन ठीक रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुखमय होगा और व्यापार में भी अच्छा फायदा होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखना आवश्यक है। आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं, वह आपके हर काम में सहयोग करेगा। परिवार में कोई झगड़ा या कलह अशांति का कारण बने हुए होंगे, तो अब सब खत्म हो जाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य आने से उत्साह रहेगा। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें क्योंकि जिंदगी में कभी-कभी ऐसा करना भी जरूरी होता है।
मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ आपको नये काम शुरू करने में मदद करेगा। आज आप दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे। परिवार को भी समय देंगे और मन में उल्लास छाया रहेगा। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं, तो बेहिचक अपनों से सहयोग लेकर आगे बढ़ें। जरूरत पडऩे पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, इसलिए मदद मांगने में कोई हिचक ना करें। आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा। परिवार में अनुकूल माहौल से रहने से प्रसन्नता महसूस होगी।
मीन राशि :- आज आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप शायद कुछ पेशानियों में फंस सकते हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन धन व्यय अधिक रहने से मन अशांत रह सकता है। परिजनों-मित्रों की सलाह लेकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।