शनिवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.12, सूर्यास्त 06.40, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष अष्ठमी, शनिवार, 13 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आप हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के करियर के लिए परिवार में बुजुर्गों से परामर्श लेंगे। किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में छोटी-मोटी नोंक-झोंक होने के आसार है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अनपेक्षित जगह से लाभ होगा।
वृषभ राशि :- आज आपको पूरे दिन मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति के कारण हताशा हो सकती है। विवादों में पडऩे की बजाए विवादों से दूर ही रहें। व्यापारी ऐसे प्लान का भागीदार बनेंगे, जिससे उनके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार में घाटा संभव है।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आय कम और अधिक व्यय होने से मन अशांत रहेगा। परिश्रम करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। किसी की सलाह लेकर नये काम की शुरुआत करें। छोटी गलती परेशानी बन सकती है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। पारिवारिक वातावरण खराब होने की स्थितियां बन रही हैं।
कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। नई योजनाएं शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा और नौकरी पेशा लोग उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से सफलता पा सकते हैं। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई नया काम शुरु होगा। दफ्तर में प्रशंसा मिलेगी।
सिंह राशि :- व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। यात्रा हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन यह हित में रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विरोधियों से संभलें।
तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। आकस्मिक धन खर्च के योग बन रहे हैं। पैसों की तंगी रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। परिवार में मनमुटाव होने की संभावना है। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें। दफ्तर में ज्यादा काम के बावजूद सफल रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन अनावश्य खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होंगी। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें। काम करने में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
मकर राशि :- व्यापार धंधे में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाना हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलें। वाणी पर संयम रखें। क्रोध से बचकर चलें। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाने से बचें।
कुंभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। अनावश्यक धन खर्च के योग बन रहे हैं, लेकिन नियंत्रण की कोशिश करेंगे, तो सफल होंगे। दफ्तर में अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाएं अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। कार्यस्थल पर समय और भाग्य पक्ष में रहेगा। परिवार में आपके अनुकूल माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।