शुक्रवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 06.37, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या, शुक्रवार, 05 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बड़े लोगों के साथ रहने का अवसर भी आपको मिल सकता है। इसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान न दें। पैसे के लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करें। आज आपका मन विचलित रहेगा। आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें। लोगों से कोई उम्मीद न रखें। विनम्रता से पेश आएं। अपने मन की बात पर पूरा भरोसा करें। कोई बड़ा सरप्राइज आप तक आ सकता है।
वृषभ राशि :- आज आवास संबंधी समस्या सुलझ सकती है। बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं। दिन खुशी से बीतेगा और मन शांत रहेगा। दूसरों से असहमती हो सकती है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आने वाले समय की प्लानिंग करें और अपना काम मन लगाकर करें। समय आने पर उसका फायदा भी आपको हो सकता है। आपके द्वारा रखी गई योजना पूरी हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :- हर भावनात्मक स्थिति में खुद को संयम में रखें। पैसों के मामले में धीरे-धीरे आगे बढ़ें। बड़े और अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह भी आपको मिल सकती है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। आपके परिश्रम का मुआवजा मिल सकता है। आपके लिए खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखना जरूरी है। करियर संबंधित अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।
कर्क राशि :- पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। रोजमर्रा के कामकाज बिना रुकावट के पूरे होंगे। आप बहुत उत्साह में रहेंगे। मन में सकारात्मक ऊर्जा भी रहेगी. किसी तनावपूर्ण स्थिति को संभालने और शांत करने की कोशिश करें।
सिंह राशि :- आज आप धैर्य रखें और पूरी बात समझकर ही कोई फैसला करें। नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग टारगेट बना कर काम करें। आप जल्दी सफल हो सकते हैं। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत पर धन खर्च होने की संभावना है। परिवर में मनमुटाव होगा। गलत कार्य करने से बचें। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है। आप छोटे-मोटे विषयों पर भी काफी गहराई से विचार करेंगे। अचानक कोई बात आप पर असर छोड़ सकती है।
कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। बहुत सी रुकावटें खत्म हो सकती हैं। काम समय पर कर लें। नौकरी और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है। आप काफी महत्वाकांक्षी और उदार भी हो सकते हैं। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा।
तुला राशि :- कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। मीठा बोलकर आप अपने काम करवा लेंगे। करियर और निजी जीवन आपके लिए बड़ा मुद्दा बन सकता है। नई नौकरी के लिए कोशिश करनी होगी। आप आज कुछ खास फैसले भी ले सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि :-आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मूल्यवान धातुओं से फायदा हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के संबंध में समस्याएं आ सकती हैं। आज आप किसी खास नतीजे पर पहुंच सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से दिमाग में जो उथल-पुथल चल रही है, वह खत्म हो सकती है। खान-पान पर संयम रखें।
धनु राशि :- स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन धन अधिक खर्च होने से तनाव में रह सकते हैं। घर में सुख शांति बनी रहेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। आगे बढऩे के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज आप जहां तक हो सके, शांत रहें, समझौते का मन बनाकर चलें। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वाहन और आभूषणों की खरीददारी कर सकते हैं।
मकर राशि :- व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी और कम मेहनत में भी फायदा हो सकता है। मन की उलझन खत्म होगी। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। आज जाने-अनजाने में आपसे ऐसा कोई काम हो सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों और दोस्तों की मदद से आपको फायदा हो सकता है। जमीन-मकान की खरीददारी भी होने के योग हैं।
कुंभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नये लोगों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। नकारात्मक विचार को दूर रहें। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। एकाग्र होने की कोशिश करें, साथ काम करने वाले कुछ लोग आपसे अपनी खास बातें भी शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।
मीन राशि :- आज आप में जरूरत से ज्यादा काम करने की ऊर्जा रहेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। आपकी सफलता पूरी तरह आपकी तैयारियों पर निर्भर करती है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों से अचानक और सही समय पर मुलाकात हो सकती है। दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं।