शुक्रवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.12, सूर्यास्त 06.40, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी, शुक्रवार, 12 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपके बिजनस के लिए नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। लोकहित का कार्य कर पाएंगे। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। लोगों से संपर्क से लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए कार्य का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन धन हानि की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज सोच-समझकर फैसला लें। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतिकूल संयोग बनने से कार्यों में थोड़ा विलंब हो सकता है। जमीन संबंधी कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। जरूरी फैसला लेने से दुविधा का अनुभव करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। नींद पूरी ना होने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, अंत में सब सही होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे।
कर्क राशि :- आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नए कार्य की शुरूआत कर सकेंगे, जिससे लाभ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। बाहर के खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं।
सिंह राशि :- व्यापार-धंधे में आर्थिल लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च आपको चिंतित करेगा। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन बाद सब सही हो जाएगा। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे।
कन्या राशि :- कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सगे- सम्बंधियों से मुलाकात होगी और सुख- आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा, प्रमोशन होने की पूर्ण संभवाना है। कर्मचारियों को तथा सहकर्मियों को सहयोग मिलेगा।

तुला राशि :- आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्म की ओर ध्यान बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित रह सकता है।
वृश्चिक राशि :- व्यापार में आर्थिक उन्नति मिलेगी। नौकरी मिलने के योग हैं। मित्रों से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जमीन, वाहन आदि की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।
धनु राशि :- आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। यात्रा पर जाने के योग हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि :- नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सरकारी अधिकारी के विषय में कार्य सफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने से बचें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
कुंभ राशि :- आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
मीन राशि :- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंत में सब ठीक हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पडऩा अच्छा रहेगा।