Tue. Apr 30th, 2024

शुक्रवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.03, सूर्यास्त 06.41, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शुक्रवार, 19 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। धन लाभ के योग हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, कुछ नये संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक होंगे। नई योजना सफल होगी। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मानसिक शांति रहेगी। कन्या पूजन और बहनों की सेवा करना शुभ होगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव रहेगा। साझेदारी में कोई कार्य न करें और मन में आने वाले नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश से बचें। दूध का दान करें।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। मित्रों के साथ पार्टी में या पिकनिक पर जा सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ जितना समय व्यातीत करेंगे, उतना ही अच्छा होगा। अपने गुस्से पर काबू रखे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। बाहर के लोगों का सहयोग मिलेगा। बच्चों और गरीबों को दूध से बनी चीजें बांटना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार-धंधे में आकस्कि धनलाभ होने के योग हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनी वाणी और योग्यता के प्रभाव से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। वाहन तेज ना चलाएं। निवेश से बचें। यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। निवेश से अच्छा फायदा होगा। जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। दोस्तों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मित्र या वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लाभ होगा। प्रेम संबंध अच्छे होंगे।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। प्रमोशन और इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। विद्यार्थी अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है।नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी होगी। स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा, जिसके कारण किसी से मन मुटाव हो सकता है। बुद्धिजीवी वर्ग को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। संपत्ति से धनलाभ के योग हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय होने और परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। परिवार में हर संभव सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। प्रतियोगिताओं के परिणाम निराशाजनक हो सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कारोबार में लाभ होगा और आय में वृद्धि रहेगी। निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नत्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्याप्राप्ति के लिए अनुकूल समय है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा बना रहेगा, लेकिन शरीर में आलस्य की वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें।
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्नति के प्रयासों में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। खर्चों में वृद्धि होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मिलने जाने का अवसर प्राप्त होगा।
कुंभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिजनों-मित्रों से सलाह लेकर ही निवेश का फैसला लें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। रुके हुये कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी मामलों में बाधा आ सकती है।
मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक शांति मिलेगी। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। कार्य पूरे होंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। परिवार के ऊपर धन खर्च होने के योग बने हुये हैं। यात्राएं मनोरंजन का कारण बनेंगी। बुजुर्गों का कहना मानना शुभ फल देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से बचें।