जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन आज, करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Share this News

गोपालगंज। अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार को जिले के बरौली क्षेत्र का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे बरौली नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेंगे। इस दौरान वे साढ़े आठ बजे विभिन्न वार्डों में बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण करेंगे। इनके आगमन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इनके साथ जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे,बढ़ाया मोड़ पर स्वागत किया जाएगा उसके बाद बाढ़ क्षेत्र का जायज़ा लगे। इसकी जानकारी पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष अबुल हसन”सोनू”ने दी।