Mon. Apr 29th, 2024

रायगढ़ लोकसभा के 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे तय करेंगे उम्मीद्वारों का भाग्य

Share this News

रायगढ़ 22 अप्रैल (हि.स.)। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित लोकसभा सीट रायगढ़ में कुल 17 लाख 31 हजार 655 मतदाता 23 अप्रैल को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरूष मतदाता 8 लाख 63 हजार 319, महिला मतदाता-8 लाख 68 हजार 308 तथा थर्ड जेन्डर के 28 मतदाता एवं 17901 दिव्यांग मतदाता शामिल है। यहां कुल 625 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र तथा वेबकास्टिंग हेतु चिन्हांकित 460 मतदान केन्द्र बनाए गए है। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 2-रायगढ़ (अ.ज.जा.)अंतर्गत जशपुर एवं रायगढ़ जिला शामिल है। जिसमें शामिल जशपुर विधानसभा में पुरूष मतदाता 1 लाख 11 हजार 203 एवं महिला मतदाता 1 लाख 10 हजार 775 एवं 01 अन्य मतदाता, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी (अजजा) में पुरूष मतदाता 96 हजार 669 एवं महिला मतदाता 98 हजार 390 तथा विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव (अजजा)में पुरूष मतदाता 1 लाख 5 हजार 945, महिला मतदाता 1 लाख 309 मतदाता शामिल है। इस तरह जिला-जशपुर में कुल 6 लाख 32 हजार 294 मतदाता है। जिनमें पुरूष मतदाता 3 लाख 13 हजार 817, महिला मतदाता 3 लाख 18 हजार 474 मतदाता शामिल है। इसी तरह जिला रायगढ़ अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा (अजजा) में पुरूष मतदाता 97 हजार 812 एवं महिला मतदाता 97 हजार 580, विधानसभा , रायगढ़ में पुरूष मतदाता 1 लाख 26 हजार 383, महिला मतदाता 1लाख 24 हजार 281 मतदाता, विधानसभा सारंगढ़ (अजा.)में पुरूष मतदाता 1 लाख 22 हजार 997, महिला मतदाता 1 लाख 22 हजार 927 एवं मतदाता, विधानसभा क्षेत्र खरसिया में पुरूष मतदाता 1 लाख 359, महिला मतदाता 1लाख 2 हजार 838 मतदाता एवं विधानसभा धरमजयगढ़ (अजा.)में पुरूष मतदाता 98 हजार 951, महिला मतदाता 1 लाख 2 हजार 208 एवं मतदाता शामिल है। इस तरह रायगढ़ लोकसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। जिले में बनाए गए दिव्यांग, संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र:- लोकसभा संसदीय क्षेत्र रायगढ़ (अ.ज.जा.) अंतर्गत जिला-जशपुर में 3 दिव्यांग मतदान केन्द्र, 15 संगवारी मतदान केन्द्र एवं 16 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसी तरह जिला-रायगढ़ में 5 दिव्यांग मतदान केन्द्र, 25 संगवारी मतदान केन्द्र एवं 25 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए है।