अमित शाह की 7 जून को आयोजित बिहार जनसंवाद रैली अभूतपूर्व होगी- अजय यादव

Share this News

पटना- आगामी 7 जून को संध्या 4 बजे से नरेंद्र मोदी जी दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरे होने पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की “बिहार जनसंवाद रैली” न केवल ऐतिहासिक होने वाला है , बल्कि उनकी यह डिजिटल रैली सफलता की कई नई कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।

उपर्युक्त बाते भाजपा नेता उपेंद्र सिंह के आवास पर भाजपा के मशरक दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक श्री अजय यादव ने कहा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री तारकेश्वर सिंह ने कहा की रैली को लेकर पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है, यह इसी से पता चलता है की पहले यह आयोजन 22 जिलों में होने वाला था। लेकिन लोगो की मांग पर अब यह पूरे प्रदेश में होने वाला है। इस रैली के प्रति लोगो मे उमंग एवं उत्साह देखकर हमे पूर्ण विश्वास है की इस कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या 2 लाख से अधिक होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मशरक दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष जमादार यादव ने कहा की प्रखंड के सभी शक्ति केंद्र पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की बिहार जनसंवाद रैली बिभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमो से इसका प्रसारण टी वी के माध्यम से किया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी, रणवीर राज, मंडल महामंत्री श्याम बिहारी सिंह, धीरज कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह उपस्थित थे।