कर्ण कुदरिया के लखनपुर में घुसा बाढ़ का पानी, अधिकारियों ने किया दौरा

Share this News

रिपोर्ट-हरि किशोर सिंह

मशरक(सारण)मशरक प्रखंड में घोघाड़ी नदी में लगातार बढ़ती पानी से किनारे बसे गांव परेशान थे ही कि कर्ण कुदरिया पंचायत के लखनपुर गांव में चार वार्ड में गोपालगंज जिले में गंडक नदी में टुटे बांध से बाढ़ का पानी चार वार्ड में प्रवेश कर गया। मौके पर जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय,अपर समाहर्ता डाँ गगन,सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा पूरे प्रशासनिक अमले के साथ लखनपुर में पहुच सुविधाओं का जायजा लिया। लगातार बाढ़ ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर रहा है पूरे प्रखंड में अभी तक पांच हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन ने मौके पर ग्रामीणों से बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं को जाना। बाढ़ के पानी से राजापट्टी लखनपुर मार्ग डूब गया है वही लोग अपने घरो और राजापट्टी गोलम्बर चौराहे के किनारे डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई राहत उपलब्ध नहीं है।वही उप समाहर्ता डाँ गगन ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए सामुदायिक किचन चालू कर दिया गया है जहां बाढ़ प्रभावित लोगो को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है वही एनडीआरएफ की टीम गांव में बाढ़ के पानी से फसे लोगों को बाहर निकालकर ला रही है वही इलाके के ऊंचे स्थानों पर जनरेटर सेट से लाइट की रोशनी की व्यवस्था कर दी गई है।साथ ही तिरपाल का वितरण किया गया है।वही ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही मवेशियों को चारा की व्यवस्था नही होने से परेशानी बढ़ गई है।