कारगिल विजय दिवस के 21 वे वर्षगांठ पर महिषी भाजपा ने वीर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दिया श्रदांजलि

Share this News

ब्यूरो रिपोर्ट-रितेश हन्नी

सहरसा – अपने अदम्य साहस और वीरता और पराक्रम के 21 वे वर्षगाठ पर भारत माता की आन और तिरंगे की शान बरकरार रखने वाले करगिल युद्ध के अमर शहीदों को आज महिषी भाजपा उत्तरी मंडल युवा मोर्चा के तत्वावधान मे बलुआहा पुल पर मोमबती जलाकर शहिद हुए वीर जवानों को श्रदांजलि दिया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार लुसो के नेतृत्व मे आयोजित श्रदांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला मंत्री व महिषी विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन साह ने वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी रहने वाले भारतीय 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारे देश के वीर जवानों ने जिस प्रकार से अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया यह देश उसे कभी नहीं भूल सकता। चाहे वह पाकिस्तान के साथ 1965 का युद्ध हो, 1972 का या 1999 की लड़ाई। वीर जवानों ने हमेशा अपने शौर्य से भारत को विजय दिलाने का काम किया है। भाजपा महिषी के मंडल अध्यक्ष पन्नालाल साह ने सेना के जवानों के शहादत को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे शूरवीर जवानों के अमर बलिदान एवं पराक्रम की गाथा है। पाकिस्तान ने परोक्ष रूप से हमला कर भारत की एकता – अखंडता पर प्रहार करने की निहायत ही कायराना कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना के शौर्य के सामने उनकी एक न चली। तब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। उन्होंने सेना को पूरी एवं खुली छूट दे रखी थी। तब भयभीत पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि उसने हमला किया था, साथ ही उसने युद्ध विराम को स्वीकार किया। यह देश के गौरव का दिन है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिवंद कुमार ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का वह दिन जब हम भारतीयों ने सम्पूर्ण विश्व के सामने अपनी विजय पताका लहराया था , वह क्षण हर सच्चे देशभक्तों के लिए गौरव का क्षण था। युवा मोर्चा के मंत्री रोहित राम ने कहा कि आज के ने उन शहीदों को याद करने का काम कर रहे जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते वीरगति को प्राप्त हुए है। उपस्थित वक्ताओं ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि पर सबकुछ न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही हमारे बीच नही है मगर इनकी यादे हम भारतीयों के दिलों में हमेशा के लिए बसी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में दिवाकर कुमार, IT Cell के ईश्वरलाल बिहारी, लालदेव पासवान, मिथिलेश पासवान, लक्षमण पासवान, लल्टू कुमार, दीपक कुमार, माइकल पासवान, जीवन दास, रौशन पासवान, भवेश दास, सुधीर कुमार, अक्षय सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यम सिंह, मो. सुल्तान, मो. मुस्तक, आनंद कुमार, राणा पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।