ब्रजपात(ठनका) गिरने से काल के गाल में समा गए 9 लोग, दर्जनों हैं घायल

Share this News

 

छपरा- दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है  आपको बता दें की मुफसिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गाँव मे रविवार की सुबह आया बारिस काल बन कर आया। मिली जानकारी के मुताबिक गाँव के दर्जनों लोग सुबह में जमीन का मापी कराने गए थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया तथा बारिस होने लगा। लोग बारिस से बचने के लिए पास में स्थित सामुदायिक भवन व फूस के पलानी में छुप गए। इस बीच आंधी-पानी के बीच ठनका गरजने लगा। लोग जिस झोपड़ी में छुपे थे उसी पर अचानक ठनका गिर गया। जिस कारण इस हादसे में लगभग 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए तथा उनकी मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी मौत का आंकड़ा स्पष्ट नही हो पाया है। वही इस घटना में दर्जन भर और लोग झुलस गए हैं जो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद गाँव मे मातम छा गया है। प्रशासन द्वारा सभी को स्थानीय छपरा सदर अस्पताल में ला कर भर्ती कराया गया है। बदलता बिहार के पत्रकार से बातचीत करने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में अचानक अंधेरा छा गया तथा आँधी के साथ गरज के साथ बारिस होने लगा। जमीन का मापी करा रहे लोग बारिस से बचने के लिए दर्जनों लोग एक स्थान पर सभी छिपे थे सभी के हाथ मे मोबाइल फोन था। संभवतः मोबाईल फोन के रेडिएशन के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिर गया। बिजली गिरने के साथ बहुत तेज आवाज के साथ वहाँ आग उठने लगा। लोग झुलस कर छटपटा रहे थे। इस हृदय विदारक घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। प्रकृति के कहर से एक ओर जहाँ लोग कोरोना से बेहाल हैं वही इस प्राकृतिक हादसे ने दर्जनों लोगों को अकारण काल के गाल में समा गए। जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि लोग परवल की खेत में गए थे तभी अचानक बारिस आ गया व लोग आकासीय बिजली के शिकार हो गए। एसपी ने 9 लोगो के मृत व 8 के घायल होने की पुष्टि की है।

ब्रजपात से हुई मृतकों की सूची

नीतीश कुमार 12 वर्ष
रामनाथ राय 45 वर्ष
चंद्रदेव राय 45 वर्ष
अरविंद कुमार सिंह 50 वर्ष
लव बहादुर सिंह 62 वर्ष
सुरेंद्र सिंह 50 वर्ष
जितेंद्र राय 13 वर्ष
रविन्द्र राय 50 वर्ष
सत्यदेव राय 15 वर्ष

खबर लिखने तक मृतकों की संख्या 9 थी लेकिन आंकड़े बढ़ने की संभावना है सभी मृतक खलपुरा व शेरपुर नई बस्ती के हैं।