Sun. May 12th, 2024

भाजयुमो ने किया संगठन विस्तार, कई कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Share this News

BBN-रितेश हन्नी

सहरसा – भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल सहरसा का विस्तार संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने किया। जानकारी देते हुए नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने बताया कि संगठन के विचारधारा को आत्मसात कर विचारों के प्रति प्रतिबद्धता करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत जिसमें सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास रूपी संकल्प को अपना ध्यान मानकर संगठन के सभी नवनियुक्त दायित्ववान पदाधिकारी काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नगर मंडल के विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के रूप में सूरज स्वर्णकार, आदर्श सिंह, सूरज विरेंद्र कुमार, रतन कुमार वहीं महामंत्री के रूप में सतीश यादव, मनी राजहंस एवं मंत्री के रूप में अनुज कुमार, राम रतन ठाकुर, संतोष सौरव, कुंदन कुमार वर्मा व आईटी सेल प्रमुख के रूप में गोपाल कुमार एवं प्रिंस चौधरी को कमल क्लब प्रमुख का दायित्व सौंपा। नगर मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी के घोषणा के उपरांत प्रिंस सिंह ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का कार्य उनके दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में संगठन के संकल्पों के साथ होता रहेगा।

मौके पर संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष जताते हुए सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही पूर्व विधायक संजीव झा, डॉ० आलोक रंजन, किशोर कुमार मुन्ना, भजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज़ कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा मधेपुरा जिला प्रभारी चंदन सिंह, शशि शेखर सम्राट, सिदार्थ सिद्धु, बिजय बसंत, अभिषेक वर्धन, गौतम कुमार, पंकज ठाकुर, अमित आनंद, रतन दुबे ने भी युवा मोर्चा नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।