नहीं बचेगा भेदभाव तथा विभाजन की साख: अमित नयन 

Share this News

अर्पित राज की रिपोर्ट

विश्व में लगभग दो हजार धर्मों की स्थापना हुई है।जिनके अनुयायियों की अपनी अपनी धारणाएं रहीं है। जिनमें विभिन्न अवसरों एवं परिस्थितियों में समानताएं रहीं है , लेकिन सामान्य तौर पर उनकी अपनी अपनी स्वतांत्रिक सोच रही है। जहां विभिन्न विषयों जिसमें से एक विषय ईश्वर की उपस्थिति, उनके कार्य करने के तरीके, ब्रह्मांड की उत्पत्ति, विविध रूपों से पुजन, जीवन उपरांत मृत्यु ,ये सारे मत इन सभी के खुद के विश्वास और अनुसरण पर निर्भर करता है।

उनके अनुयायियों की यह धारणा है कि जिस मज़हब को उन्होंने स्वीकार किया है उस धर्म विशेष के बनाए हुए पथ पर चलना उनका धार्मिक दायित्व है। जहां विभिन्न समुदाय के लोग खुद के आस्था एवं विश्वास को सही मानते हैं। लेकिन प्राकृतिक रूप से ये सभी सही नहीं दिखते। यहां एक दूसरे में श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने की होड़ लगी है।इन सभी में उत्पन्न विभिन्नता आज के परिवेश में वास्तविकता को प्रर्दशित करने में संभव नहीं दिखता है। क्योंकि अगर इन सभी का अपना-अपना रिवाज खुद के आस्था अनुरूप ईश्वर से प्राप्त है तो इन सभी धर्मों में से कैसे कोई आस्था अमान्य हो सकती है? वास्तविकता की झलक तभी दिख सकती है, जब प्रत्येक अपने खुले दिमाग से यह स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाएं की प्रत्येक प्रथा में कहीं न कहीं खामियां अवश्य है। लेकिन इस सच्चाई को स्वीकार करने में पुरा विश्व खुद को असहज महसूस करता है।

वहीं अभिव्यक्ति की आजादी पुरे विश्व में एक चुनौती बनी हुई है।इस परिस्थिति में शांति का पथ हमें खुद के विश्वास एवं आस्था पर टिके रहने का मार्ग प्रशस्त करता है, लेकिन किसी और की आस्था पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं देता। हिंसा का कोई स्थान नहीं है यहां। विभिन्न प्रकार के अनुपयोगी विभिन्नता देखकर परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है।जिनके बहुत से दर्शन हैं। सहजता का भाव जिसमें दिखे उसे स्वीकार करना चाहिए। संकीर्ण मानसिकता एवं तर्क का शमन समय के साथ आसानी से हो जाएगा। जैसे ही यह मानवीय मूर्खता समाप्त होगी वैसे ही एकता एवं समानता धरातल पर नजर आएगा।