Mon. Apr 29th, 2024

बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया सारण बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

Share this News

बी.बी.एन-डेस्क

कई पुलों का एप्रोच सड़क बह चुकी है, पूरी तरह केवल घोटाला सामने आ रही है।

सारण, तरैया। बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को पटना से गोपालगंज के बांगड़ा में ध्वस्त एप्रोच सड़क के निरीक्षण करने जाने के क्रम में तरैया में एक प्रेसवार्ता के दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष श्री यादव पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से सबका हाल बेहाल हैं, बाढ़ ने गरीबों के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। अभी भी लगातार गंडक का जलस्तर बढ़ रहा हैं, नदी उफान पर है। सारण तटबंध टूटने से कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका हैं, जिससे बाढ़ पीड़ितों को भारी तबाह झेलनी पड़ी हैं, और कई बांधे टूट चुकी हैं। तरैया बैकुंठपुर के बॉर्डर इलाके में कई बड़े पुलों का एप्रोच सड़क भी पानी में बह चुकी है। बाढ़ और राहत के नाम पर पूरी तरह से घोटाला हो रहा है। सरकार इसमें विफल है बाढ़ और राहत के नाम पर केवल भ्रष्टाचार सामने आ रही है, बाढ़ पीड़ितों के सहायता के नाम पर केवल खिलवाड़ की जा रही है, लोग परेशान हैं और सरकार को फुर्सत तक नहीं। खासकर छपरा के लोग बाढ़ से ज्यादा परेशान है। क्योंकि इस क्षेत्र में बाढ़ के पानी का अत्यधिक प्रभाव हुआ है। हमारे नेता और विधायक आपकी समस्याओं से मुझे हर समय अवगत कराते रहते हैं। आज हम लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने निकले हैं। प्रयास रहेगा कि हर जगह जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जानू। उन्होंने ने बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, राजद राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, जिला महासचिव अभिषेक उर्फ सोनू राय, प्रखंड अध्यक्ष वीरबहादुर राय, प्रखंड आपदा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविन्द्र राय, युवा राजद नेता मिथलेश राय, पैक्स अध्यक्ष मनोज राय, शशिरंजन यादव, अखिलेश यादव, राजकुमार यादव समेत अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।