Mon. Apr 29th, 2024

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी युध्द स्तर पर कर रही है जनतांत्रिक लोकहित पार्टी – सुमन सौरभ

Share this News

ब्यूरो रिपोर्ट-रितेश हन्नी सहरसा

जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें कोरोना से त्रस्त बिहार एवं देश की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश नारायण एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुमार प्रियरंजन के द्वारा हर्ष मानकर को बिहार प्रदेश महासचिव एवं राकेश आनंद को बिहार प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया। जिसका पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वागत किया। वहीं लखिसराय के जिला अध्यक्ष प्रेम चंद मंडल के द्वारा त्रीभुवन वर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सहरसा जिला के धमसैनी गॉव निवासी प्रमोद मिश्रा तथा डी बी रोड निवासी विनोद कुमार दास को भी जनतांत्रिक लोक पार्टी के पार्टी विस्तार हेतु सहरसा जिला उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी जनतांत्रिक लोक हित पार्टी के बिहार के प्रदेश महासचिव बनगाँव निवासी सुमन सौरभ ने दी। मौके पर कुमार प्रिय रंजन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायण एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रेम रंजन कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुमारी अल्पना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तथा पदाधिकारीगण मौजुद रहे।