Tue. May 14th, 2024

राज्य के बाहर फंसे बिहार के मजदूरों मुख्यमंत्री राहत कोष भेजी गई राशी

Share this News

 

बदलता बिहार डेस्क-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार आपके लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं करने की जरुरत है। हम सभी मिलकर इस महामारी पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे ।
वायरस के संक्रमण के कारण पूरी मानव जाति संकट के दौर से गुजर रही है। देश में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस महामारी की गंभीरता को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितांत आवश्यक है। ” सोशल डिस्टेंसिंग ” ही इसका एकमात्र प्रभावी उपाय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी बिहारवासियों की पूरी मदद कर रही है। बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिये हमलोग दूसरे राज्यों से समन्वय कर आवश्यक मदद उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य के बाहर फंसे बिहार के मजदूरों एवं जरुरतमंद व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोश से आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से सहायता राशि के रुप में मुख्यमंत्री विशेष सहायता अंतर्गत 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से राशि लोगों के खाते में भेजी जा रही है।

जिसमें अभी तक राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष मुख्यमंत्री विशेष सहायता के तहत इन जिलों के इतने लोगों को मदद पहुंच गया है
जिला-Total
अररिया -18786
अरवल-6862
औरंगाबाद-7266
बांका- 22563
बेगूसराय-27377
भागलपुर-19647
भोजपुर-29084
बक्सर-16156
दरभंगा-54929
गया-28911
गोपालगंज-29027
जमुई-18124
जहानाबाद-8475
कैमूर-10734
कटिहार-25613
सारण-71393
पटना-22482
सीवान-51086
सुपौल-20986
वैशाली-44816
मुजफ्फरपुर-65125
खगड़िया-13183
किशनगंज-8445
लखीसराय-4789
मधेपुरा-13730
मधुबनी-78116
मुंगेर-9416
नालंदा-23486
नवादा- 18476
पश्चिमी चंपारण- 34841
पूर्वी चंपारण-55755
पूर्णिया-14841
रोहतास-28941
सहरसा-16187
समस्तीपुर-35250
शेइख्पुरा-6252
शिवहर-8392
सीतामढ़ी-31301
अब तक 10 लाख 11 हजार लोगों के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। अभी लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, शीघ्र ही जांचोपरांत उन सभी के खातों में भी राशि अंतरित कर दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार फाउण्डेषन के माध्यम से भी देश के राज्यों के 12 शहरों में 50 से अधिक राहत केन्द्र चलाये जा रहे हैं, जहां पर लोगों को भोजन तथा राशन सामग्री भी दी जा रही है। अभी तक 7 लाख 66 हजार 920 लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।सीएम ने कहा है कि बिहार के सभी राशनकार्डधारियों को एक हजार रुपए की राशि दी जा रही है। इसके अंतगर्त अबतक 94 लाख 85 हजार कार्डधारियों को राशि दी जा चुकी है। शेष कार्डधारियों के खाते में भी राशि जल्द ही भेज दी जायेगी।