Fri. May 10th, 2024

चेनारी के छह मुखिया को किया गया पद मुक्त

Share this News

चेनारी के छह मुखिया को किया गया पद मुक्त

रिपोर्ट-प्रिंस सिंह

बदलता बिहार/सरकारी योजनाओं में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में चेनारी प्रखंड के छह मुखिया को पद मुक्त कर दिया गया है। जिले में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। हालांकि चुनावी प्रखंड के कुल 10 मुखिया को पद मुक्त करने के लिए अनुशंसा करके सरकार को भेजा गया था। लेकिन, सरकार के पंचायती राज विभाग ने फिलहाल मुखिया को 18 -5 के तहत पद मुक्त कर दिया है। जबकि चार मुखिया को पद मुक्त करने संबंधित कार्रवाई की जा रही है।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय शंकर मिश्र ने बताया कि चुनावी प्रखंड के केनार कला पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, शिवमूरत राम देवडीही, अर्चना देवी चेनारी, शमीमा खातून पेवंदी, मूसा कुरेशी खुरमाबाद व सदोखर पंचायत के मुखिया राम इकबाल सिंह को पद मुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इन मुखिया द्वारा अपने अपने क्षेत्र में अनधिकृत रूप से कार्य कराया गया था। योजना के नाम पर राशि खर्च कर दी गई थी। लेकिन, जांच में स्थल पर कुछ भी नहीं था।