आपातकाल काला दिवस पर सारण सांसद ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

Share this News

छपरा संवाददाता आनंद वर्मा की रिपोर्ट

छपरा:- भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के तत्वावधान में आपातकाल काला दिवस पर जिला कार्यालय पर जूम ऐप के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता तथा मुख्य अतिथि छपरा सारण के सांसद केन्द्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने अपने सम्बोधन में कहा 25 जून 1975 की तपिश भरी रात भारतीय राजनीति का वह काल है, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने ‘भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि’ करार दिया था। उस दिन यानी 25 जून को आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 को 21 माह बाद खत्म हुआ।

तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। अगले दिन सुबह यानी 26 जून को समूचे देश ने रेडियो पर इंदिरा गांधी की इस घोषणा और इसे लगाने की जरूरतों को लेकर दलीलें सुनीं- ‘जब से मैंने आम आदमी और देश की महिलाओं के फायदे के लिए कुछ प्रगतिशील कदम उठाए हैं, तभी से मेरे खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही थी।सच्चाई यह थी कि इंदिरा गांधी के इस आत्मघाती फैसले के पीछे 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से इंदिरा गांधी के खिलाफ दिया गया वह फैसला था, जिसमें इंदिरा गांधी को चुनावी धांधली का दोषी मानते हुए उनपर छह वर्षों तक कोई भी पद संभालने पर प्रतिबंध लगाया गया था।इंदिरा गांधी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने देश पर आपातकाल लागू कर दिया। आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारियां की गयी, जिसमें जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडीज, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे लगभग तमाम अग्रणी नेता शामिल थे। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद काल बन गया, जिसमें सत्ता तंत्र ने समूचे देश को कैदखाने में बदल दिया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 

21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन।इस अवसर पर जेपी सेनानी रामायण सिंह जीवनदानी, सियाराम सिंह अधिवक्ता, मन मोहन दास, महादेव राय को भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने खादी अंगवस्त्र तथा पुष्प माला से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शान्तनु कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी सह संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, उपाध्यक्ष लाल बाबू कुशवाहा, राजेश ओझा, तारा देवी, महामन्त्री शान्तनु कुमार, अनिल कुमार सिंह, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, आईटी सेल के सह संयोजक नितिन राज वर्मा, संयोजक निशांत राज, भाजपा युवा नेता अमरजीत सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न चौधरी तथा जूम एप पर सैकड़ो कार्यकर्ता जुड़े।