Mon. Apr 29th, 2024

महाराजगंज सांसद के साथ छपरा भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

Share this News

छपरा से संवाददाता आनंद वर्मा की रिपोर्ट

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में सदर अस्पताल छपरा में कार्यरत चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर सम्मानित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया जीवन में डॉक्टर्स की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। आज के संदर्भ में उनकी भूमिका की अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। महामारी के इस दौर में डॉक्टर्स ने जो मानव सेवा के लिए जो किया उसे कई पीढ़ियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। हमारे चिकित्सकों द्वारा कोरोना संकटकाल में निःस्वार्थ सेवाभाव से भारत को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है।

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने चिकित्सको को सम्मानित करने के पश्चात बताया असली कोरोना वैरीयर्स तो चिकित्सक हीं है। विपरित परिस्थिति में भी अपना काम ईमानदारी पूर्वक कर रहें हैं। इनको सम्मानित करके मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कहा वैश्विक महामारी कोरोना में पूरे विश्व में इन चिकित्सको ने जिस प्रकार से अपनी जान को जोखिम में डालकर इस खतरनाक बीमारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है वो अतुलनीय है।प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने कहा हम चिकित्सक समुदाय के प्रयासों और सेवा के जज्बे को सलाम करते हैं और कामना करते हैं कि स्वस्थ भारत बनाने के उनके प्रयासों को सफलता मिले।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सिविल सर्जन डॉक्टर जनार्दन प्रसाद सुकुमार, डॉक्टर राम एकबाल प्रसाद, डॉक्टर रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, डाॅक्टर एच एन सिंह, डॉक्टर किरण ओझा, डॉक्टर दिलीप सिंह,  अजय शर्मा, डॉक्टर  स्वर्ण लता सिन्हा, डॉक्टर कुमारी अर्चना, डॉक्टर पुष्पा कुमारी, डॉक्टर ज्योति प्रकाश, डॉक्टर गुन्जन, डॉक्टर रमण, अरविंद कुमार, रमेश कुमार, राजेश्वर प्रसाद, उपेंद्र कुमार, डॉक्टर आर सी पाण्डेय, डॉक्टर आर सी ठाकुर, डॉक्टर एस के पाण्डेय, डॉक्टर आर के सिंह, डॉक्टर विजया रानी सिंह, डॉक्टर रवि कुमार गुप्ता, डॉक्टर के एम दूबे, डॉक्टर सुरज मिश्रा, डॉक्टर आर के एन सहाय, डॉक्टर राम बाबू सिन्हा, डॉक्टर अर्जुन कुमार  आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, जिला महामन्त्री शान्तनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री सुपन राय, सत्यानंद सिंह, आईटी सेल सह संयोजक नितिन राज वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, बलवंत सिंह, अनुप यादव आदि ने चिकित्सको को सम्मानित किया।