Mon. Apr 29th, 2024

डी.एम. ने किया घनश्यामपुर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

Share this News

डी.एम. ने किया घनश्यामपुर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण।

रिपोर्ट सुमित झा

दरभंगा :- जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घनश्यामपुर एवं तारडीह, अंचलाधिकारी, घनश्यामपुर एवं तारडीह, कार्यपालक अभियंता, झंझारपुर कार्य प्रमण्डल – 2 एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ घनश्यामपुर बी.आर.सी. में चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के क्रम तक घनश्यामपुर बी.आर.सी. टीकाकरण केन्द्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 189 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।त्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कमला-बलान के दहिनाँ तटबंध के गरौल में, तटबंध के 66वें किलोमीटर के पास एवं ठेंगा के पास झंझारपुर कार्य प्रमण्डल – 2 द्वारा पूर्व से चल रहे

मरम्मती कार्य का अवलोकन किया गया। तटबंध मरम्मती कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्य में लगे मजदूरों को मास्क एवं सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करने का निर्देश दिया गया।