Mon. May 20th, 2024

अक्षय सिंह बनें हिन्दू युवा वाहिनी हथुआ के प्रखंड अध्यक्ष

Share this News

गोपालगं: हिन्दू युवा वाहिनी हथुआ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर स्थानीय चैनपुर पंचायत के पिपरपाती निवासी अक्षय सिंह राजपूत को मनोनीत किया गया है। जानकारी देते नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह द्वारा उनको मनोनीत किया गया है।

इनके मनोनीत होने पर आशीष सिंह राजपूत ने उन्हें बधाई देने के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले का स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है कि अक्षय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन काफी मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। वहीं अक्षय सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक करने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वाहिनी से जोड़ने का दायित्व उनको सौंपा गया है है। जिसको वह पूरी ईमानदारी और तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे । वही उनके मनोनयन पर प्रतीक मिश्रा,अक्षय कुमार, पुरुषोत्तम कुमार,आदित्य कुमार,विशाल सिंह,संजीत कुमार,अंगद भगत,रामजी उपाध्याय आदि ने खुशी जाहिर की है।