Thu. May 16th, 2024

जद यू राष्ट्रीय महासचिव ने जद यू जिलाध्यक्ष के कार्यो का किया सराहना

Share this News

रिपोर्ट-जमिरुदिन राज

छपरा (सारण) राज्य सभा सांसद व जद यू राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रदेश जद यू कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक में सारण जिला जद यू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू को जिला के सांगठनिक विस्तार और संगठन संचालन में उत्कृष्ट कार्य की सराहना किया है।श्री सिंह ने सारण जिला जद यू के संगठन को वार्ड और बूथ स्तर की कमिटियों सहित पूरे संगठन को मजबूती के साथ संचालित करने पर जिलाध्यक्ष को बधाई दी है।वही आगे के कार्यक्रमो विधान सभवार वर्चुअल संवाद जो जिले में आगामी 22 जुलाई से 27 जुलाई तक अयोजित होना है इसके लिए विधान सभावर तिथि निर्धारित है।हर विधान सभा मे एक एक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद के लिए दिए गए लिंक से जोड़ना है।जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर राष्ट्रीय महासचिव के संवाद सुन सकेतथा पार्टी की गतिविधियों से अवगत हो सके।इसके लिए आरसीपी सिंह ने अल्ताफ आलम राजू को विशेष निर्देशित किया।
बता दे कि सारण जिला के सभी दस विधान सभा क्षेत्रो में राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा बनाई टीम के द्वारा 22 जुलाई से 27 जुलाई तक अलग अलग विधान सभा मे वर्चुअल संवाद कर पार्टी के नीतियों उदेश्यों गतिविधियों की जानकारी देना है।जिसके लिए पार्टी द्वारा विशेष डेटा बेस लिंक जारी किया गया है।