उच्च विद्यालय मशरक में मनाई गई कर्पूरी जयंती

Share this News

शिक्षक महेश कुमार पोद्दार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर संपूर्ण जीवन सादगी पूर्ण रहा है आज नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है

मशरक प्रखंड के हाईस्कूल मशरक के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार वर्णवाल कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों, वंचितों ,शोषितों एवं सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहें हैं। शिक्षक महेश कुमार पोद्दार ने कहा कि संपूर्ण जीवन सादगी पूर्ण रहा है आज नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। उक्त मौके पर शिक्षक शत्रुघ्न कुमार, राजेन्द्र कुमार,प्रभात चन्द्र भूषण, दुर्गा प्रसाद, रामप्रवेश पंडित, अरविंद सिंह,दयानंद सत्यार्थी,सुप्रिया,वीणा ने जननायक की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर छठू राम ने भी कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।