रादज ने पंचायतों में पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया

Share this News

रिपोर्ट-विरेश सिंह

मांझी। राजद के प्रखंड अध्यक्ष  विनय कुमार ने रविवार को तीन पंचायतों में पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिनमे बलेसरा में राज नारायण यादव, इनायतपुर में ललन यादव व नसीरा में शैलेश यादव को राजद का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विनय कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कर नसीरा में मुखिया पति उदय सागर व धर्मनाथ सिंह को उपाध्यक्ष, बिट्टू कुमार राय को मीडिया प्रभारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा पार्टी में सक्रिय लोगों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। मौके पर मन्नान खां, कन्हैया यादव आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।