मशरक थाना परिसर में लगा जनता दरबार !

Share this News

मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार लगाया गया। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम और जमादार लक्ष्मण प्रसाद की देख-रेख में मामलों की सुनवाई की गई।जमीनी विवाद से संबंधित कुछ मामलों को अगले जनता दरबार में लाने को कहा गया। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि भूमी संबधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया जिसमें 5 नये मामलों में जहां संबंधित दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के अगली सुनवाई में बुलाया गया।

Aad

वही एक मामलेे का निष्पादन कर दिया गया। वहीं पूर्व में दाखिल 4 परिवाद में दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ ही भूमि विवाद के मामले में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया गया जिसमें 2 मामले का निष्पादन कर दिया गया।