Sun. May 19th, 2024

मुखिया पति पर जानलेवा हमला,नगदी छीने

Share this News

जमिरुदिन राज की रिपोर्ट

बनियापुर (सारण) बनियापुर प्रखंड के पिठौरी पंचायत के मुखिया पति के ऊपर जान लेवा हमला किया गया। जिसके बाद आरोपियों ने 35 हजार रुपया की छीनताई की है। जिसकी शिकायत मुखिया पति द्वारा थाने में की गई है। जिस घटना की जांच पुलिस कर रही है।

जिस घटना के संबंध में मुखिया पति लालबिहारी प्रसाद चौरसिया के द्वारा बताया गया है कि मुखिया पति को आरोपितों के द्वारा पहले घर पर बुलाया गया। जब मुखिया पति पहुंचे तो आरोपियों ने मुखिया पति के ऊपर तलवार से जान लेवा हमला कर दिया। तथा गांव के लोग जब झगड़ा छुराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायर करते हुए गांव के लोगों को डरवा दिया। तथा मुखिया पति के पौकेट से 35 हजार 5 सौ रुपया भी छिन लिया। जो मुखिया पति ईंट का बकाया राशि देने जा रहे थे। जिस घटना में मुखिया पति के द्वारा चार लोगों के खिलाफ शिकायत दिया गया है। जिस शिकायत पर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।