Nitish Kumar Cabinet: जनक सिंह, सीएन गुप्ता और कृष्ण कुमार मंटू… किसे मिलेगी नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जगह?

Share this News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। यह खबर फैलते ही सारण में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए है कि नीतीश कुमार के विघटित महागठबंधन सरकार के कैबिनेट में सारण से दो मंत्री थे। मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय कला संस्कृति और खेल तथा गड़खा के विधायक सुरेन्द्र राम श्रम संसाधन मंत्री थे।

बिहार में एक बार फिर सत्ता का परिवर्तन हो गया है। नीतीश कुमार ने नौवीं बार सूबे के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। दो उपमुख्यमंत्री सहित आठ मंत्री भी नई एनडीए सरकार की कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। नई नवेली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी हो चुकी है। अब खबर है कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे।

यह खबर फैलते ही सारण में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए है कि नीतीश कुमार के विघटित महागठबंधन सरकार के कैबिनेट में सारण से दो मंत्री थे। मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय कला संस्कृति और खेल तथा गड़खा के विधायक सुरेन्द्र राम श्रम संसाधन मंत्री थे। सारण के लोग अब यह जानने और देखने को बेचैन हैं कि एनडीए वाली नीतीश सरकार में यहां के किस विधायक व विधान पार्षद को मंत्री पद की शपथ लेने का मौका मिलता है। सारण के भावी मंत्री के नाम को लेकर कयास भी लगाए जाने लगे हैं।

सारण में एनडीए के हैं तीन विधायक

सारण में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें छह पर राजद व एक पर भाकपा का कब्जा है। एनडीए की बात करें तो सारण में जदयू का एक भी विधायक नहीं। भाजपा के यहां तीन विधानसभा सदस्य हैं। इनमें तरैया से जनक सिंह, छपरा से डा. सीएन गुप्ता और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू विधायक हैं। ये तीनों भाजपा विधायक एक से अधिक बार विधानसभा में पहुंचे हैं। जनक सिंह विधानसभा में अपने दल का उपसचेतक भी हैं। वहीं मंटू सिंह बीजेपी में रहते हुए सीएम के करीबी माने जाते हैं। एनडीए के दो विधान पार्षद सारण में विधान परिषद में सारण के पांच पार्षद हैं। इनमें से दो निर्दलीय हैं और सियासी खगोलशास्त्री के रूप में प्रसिद्ध प्रशांत किशोर से जुड़े हुए हैं।

एक विधान पार्षद राजद के हैं जिन्हें पूर्व सीएम राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई कहा जाता है। एनडीए के यहां दो विधान पार्षद हैं। इनमें जदयू के डा. वीरेन्द्र नारायण यादव और भाजपा के संजय प्रकाश मयूख हैं। दोनों लगातार दो टर्म से विधान परिषद के सदस्य हैं। संजय मयुख भाजपा के बड़े चेहरे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के चहेते माने जाते हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

हालांकि, कुछ लोग नीतीश कुमार की पिछली एनडीए सरकार की चर्चा करते हुए सशंकित भी हैं। ऐसा इसलिए कि सूबे की पिछली एनडीए सरकार के कैबिनेट में सारण जिले का कोई विधायक या विधान पार्षद शामिल नहीं था