पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह में किए जाएंगे सामाजिक कार्य: वरुण प्रकाश

Share this News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह में किए जाएंगे सामाजिक कार्य: वरुण प्रकाश

छपरा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70 वा जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस बार जन्म दिवस बेहद खास होगा। सेवा सप्ताह के रूप में सामाजिक कार्य किए जाएंगे। उक्त बातें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण प्रकाश ने कहीं।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का जन्मदिवस बेहद खास होगा। जन्मदिवस के पहले से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों में उत्साह का माहौल है। सारण जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस सेवा सप्ताह के पहले दिन छपरा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। वही इस सप्ताह में हर एक बूथ पर पेड़ लगाए जाएंगे। गरीब मजदूरों एवं बीमार व्यक्तियों के बीच भोजन एवं दवा का वितरण किया जाएगा।

वरुण प्रकाश ने कहा कि ईश्वर से हमारी कामना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दीर्घायु बनाएं। देश में ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के हर तबके के लोगों के लिए बेहतर योजनाएं चलाई जा रही है। वही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है। जो इससे पहले की सरकारों द्वारा ऐसा नहीं था।