जिलानी मोबीन को पार्टी विरोधी कार्य करना पड़ा महंगा।

Share this News

राजद ने जिलाध्यक्षों के नाम का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने जारी किया लिस्ट, सुनील राय बने सारण जिला राजद के अध्यक्ष

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी ने जिलाध्यक्षों का लिस्ट जारी कर दी है। आरजेडी ने 50 लोगों की लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में राजद के MY समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है।

बेतिया से मो. इफ्तेखार अहमद को अध्यक्ष और विनय यादव को प्रधान महासचिव, बगहा से विजय कुमार महतो और मो. आलमगीर रब्बानी, मोतिहारी से सुरेश यादव और संतोष कुशवाहा, गोपालगंज से राजेश कुशवाहा और इम्तियाज अली भुट्टो, सीवान से परमात्मा राय और ब्रजकिशोर यादव को क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव पद की जिम्मेवारी दी गयी है।

सारण के जिलाध्यक्ष सुनील राय बनाए गए हैं वहीं मुखलाल महतो को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसी तरह वैशाली से वैद्यनाथ चंद्रवंशी और मुन्ना राय, मुजफ्फरपुर से रमेश गुप्ता और निरंजन राय, मुजफ्फरपुर महानगर से मो. शाहिद इकबाल मुन्ना और सुरेन्द्र राम, सीतामढ़ी से मो अशफाक और शिवशंकर यादव, शिवहर से कुंवर धर्मेन्द्र सिंह और विनोद ठाकुर, मधुबनी से भरत मंडल और फूल हसन अंसारी को क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है।

दरभंगा से राम नरेश यादव और संजीव शर्मा, दरभंगा महानगर से वरूण महतो और सचिन राम , समस्तीपुर से राजेन्द्र सहनी, बेगूसराय से मोहित यादव और रामसखा महतो, बेगूसराय महानगर से शिवजी महतो, सुपौल से महेन्द्र सरदार और रामसुंदर मुखिया को क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है।

सहरसा से मो. ताहिर हुसैन और गोविंद दास तांती, किशनगंज से मो. सरवर आलम और मो. सउद आलम, पूर्णिया से मिथिलेश दास और रणधीर कुमार राणा, पूर्णिया महानगर से मो.सबी अहमद और अंजनी शाह और कटिहार से अब्दुल गनी और भोला पासवान को क्रमश: जिला अध्यक्ष और प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।