रामाधार सिंह तीसरे बार बने मशरक जदयू प्रखंड अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी

Share this News

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

मशरक प्रखंड के मेला बाजार निवासी रामाधार सिंह को तीसरी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जदयू जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनयन किया गया है। उनके मनोनयन पर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ता ने एक बैठक कर प्रखंड अध्यक्ष को बधाई और नये कार्यकाल के उज्जवल भविष्य की कामना किया। रामाधार सिंह की पार्टी के प्रति आस्था और पार्टी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति समर्पण बनाये रखा है।

इस कारण ही तीसरी बार पार्टी ने प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व उनके कंधे पर सौंपा है। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहां कि रामाधार सिंह मेहनती और संघर्षशील व्यक्ति हैं ये संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।उनके साथ हमेशा हम सभी खड़े हैं।संगठन को सशक्त बनाने और बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बनाएं रखने के लिए हमेशा इनके साथ हैं। मौके पर प्रखंड प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रदेश सचिव गंगा महंतों, उपाध्यक्ष उमा प्रसाद,गणेश महंतों,शुभनारायण सिंह, जदयू नेता सविता सिंह, मुन्ना सिंह समेत दर्जनों जदयू समर्थकों ने प्रखंड अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।