Wed. May 15th, 2024

शादी के पूर्व ही दूल्हा ने दुल्हन के साथ मनाया हनीमून फिर कहा दहेज में तीन लाख नगद और अपाची

Share this News

सारण-शादी के पूर्व ही दूल्हा ने दुल्हन को झांसे में लेकर हनीमून मना लिया फिर दहेज में तीन लाख नकद और अपाची गाड़ी की मांग किया।जब दुल्हन के पिता ने मांगे पूरी नहीं कर पाये तो दूल्हा और उसके भाइयों ने शादी करने से इनकार कर दिया।घटना तरैया थाने के एक गाँव की है।इस सम्बंध में पीड़िता ने दूल्हा,उसकी माँ और उसके भाई सहित सात लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमें सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना के मघार (पांडेय मोड़) गाँव निवासी दूल्हा छोटेलाल राय,दूल्हा के भाई संजय राय ,श्रीभगवान राय,सत्येंद्र राय,टुनटुन राय एवं अजय राय तथा दूल्हे की माँ को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता के दोस्त के साला छोटेलाल राय अपने बहनोई के साथ उसके घर आता -जाता रहता था।लड़की के परिवार वालों व लड़के के बहनोई द्वारा दोनों की शादी की बात चल रही थी।इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया।इसी का फायदा उठाकर छोटेलाल राय वर्ष 2018 में होली के समय जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए जब लड़की ने विरोध किया तो उसकी माँग में सिंदूर डाल दिए और बोले कि आज से तुम मेरी पत्नी हो बस हिन्दू रीति रिवाज से शादी हमलोग कर लेंगे।15 नवम्बर 2019 को लड़की के पिता लड़के के घर छेका लेकर गये।छेका के बाद 21 अप्रैल 2020 को तिलक और 25 अप्रैल 2020 को शादी की तिथि तय हो गया। छेका के बाद लड़के वालों ने लड़की के पिता से राजस्थान में रोजगार करने के नाम पर दो लाख रुपया भी ले लिये।फिर दूल्हा लड़की को अपने साथ लेकर राजस्थान चला गया।फिर वहाँ सरकारी अस्पताल उदयपुर में 15 दिन रखा और वहाँ से हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के लिए लड़की को उसके घर पर 10 जनवरी 2020 को छोड़ कर चला गया।फिर उक्त सभी आरोपी लड़की के घर पर बोलेरो से आए और बोले कि दहेज में तीन लाख नकद,एक अपाची गाड़ी व पाँच भर देना होगा अन्यथा हमलोग अपने लड़के की शादी कही कर देगें।अब अस्मत लूटने के बाद पीड़िता थाने में गुहार लगायी है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के ब्यान पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।अब दोषियों पर आगे की कार्रवाई होगी।